Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में मध्य प्रदेश की नीट छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाईड,डायरी में लिखा संदेश

हल्द्वानी। मध्य प्रदेश से नीट की तैयारी करने के लिए हल्द्वानी आई 19 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और कोचिंग संस्थान में शोक की लहर है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन एक डायरी में लिखे गए संदेश ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, मानीपुरा कोलारस, शिवपुरी ;मध्य प्रदेशद्ध निवासी अंजलि जाटव ;19द्ध पुत्री रघुवीर जाटव ने 30 मई को हल्द्वानी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था। वह फिलहाल डेमो क्लासेस ले रही थीं और 29 जून से उनकी नियमित कक्षाएं शुरू होने वाली थीं। अंजलि मुखानी क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित कोचिंग से संबद्ध एक पीजी में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात एक युवक ने अंजलि की सहेली को फोन कर बताया कि वह उसका फोन नहीं उठा रही है। इसके बाद सहेली ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जब कमरे की जांच की गई तो अंजलि दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिलीं। कमरे की खिड़की की जाली काटकर उन्हें नीचे उतारा गया और तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन कमरे से बरामद एक डायरी में लिखा मिला कि, फ्एक को छोड़ दिया है, दूसरे को नहीं छोड़ूंगी।य् इस संदेश के बाद पुलिस आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या किसी अन्य मानसिक तनाव की आशंका को भी गंभीरता से जांच रही है।परिजनों के अनुसार, अंजलि के बड़े भाई ने भी हल्द्वानी में रहकर नीट की तैयारी की थी और परीक्षा पास करने के बाद वर्तमान में एम्स भोपाल में पढ़ाई कर रहे हैं। बेटे की सफलता को देखते हुए परिवार ने बेटी को भी करीब 563 किलोमीटर दूर हल्द्वानी भेजा था, लेकिन उसके इस कदम ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल्स तथा गूगल सर्च हिस्ट्री की जांच की जा रही है। साथ ही छात्रा को आखिरी बार फोन करने वाले युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों के हल्द्वानी पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *