Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।जनसुनवाई के उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्टð, भाजपा जिला महामंत्री रमेश जोशी, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *