एनडीए कॉन्क्लेव में पीएम मोदी से मिले सीएम धामी
नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा उनका आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष स्नेह और सहयोग के लिए भी आभार जताया।एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
