Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में उत्तराखंड निभाएगा अहम भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया। ‘विकसित भारत @2047 : समावेशी मानव विकास’ विषय पर केंद्रित इस महत्वपूर्ण बैठक में मानव संसाधन विकास, सुशासन, नवाचार और जनसहभागिता के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर व्यापक चर्चा की गई।बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों के समन्वित प्रयासों तथा जनभागीदारी के बल पर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण के साथ-साथ पारदर्शी एवं उत्तरदायी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।धामी ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में विभिन्न राज्यों के अनुभवों और सुझावों पर सार्थक चर्चा हुई, जिससे देश के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए नई योजनाओं एवं नवाचारों को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समावेशी विकास, सुशासन और जनसहभागिता ही विकसित भारत के सपने को साकार करने की आधारशिला हैं और उत्तराखंड इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *