विभिन्न सहकारिता समितियों में संचालकों के नामित सदस्य घोषित
देहरादून । सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्रदेश की विभिन्न क्रय विक्रय सहकारी समितियों में संचालक पदों पर नामित सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की ओर से जारी आदेश में उत्तराखण्ड सहकारी समिति अधिनियम 2003 की धारा 34 के अंतर्गत विभिन्न जनपदों की समितियों में सदस्यों को नामित किए जाने की जानकारी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार विकासनगर समिति में अनुज गुलेरिया, टनकपुर में देवेंद्र जोशी, रामनगर में पुरुषोत्तम सिंह, रूद्रपुर में तरुण दत्ता, किच्छा में कमलेश सेमवाल, सितारगंज में सम्मी अहमद, खटीमा में ठाकुर प्रसाद, उत्तरकाशी में विपिन राणा, मंगलौर में अंजली सैनी, प्रतापनगर में मनोज रमोला, जौनपुर मंगरा में सत्येश्वर लेखवार, कालाढूंगी में कुंदन सिंह, कोटद्वार में हरीश कनवाल, हल्द्वानी में मनोज पाण्डेय, कोटाबाग में हरीश घिल्डियाल, जसपुर में आशीष कुमार बिश्नोई, बाजपुर में वीरेंद्र सिंह बिष्ट, काशीपुर में अनुज मेहरोत्रा, गदरपुर में भूपेंद्र सिंह, पौड़ी में जयप्रकाश रौथाण तथा ज्वालापुर में रजनीश को संचालक पद हेतु नामित किया गया है। आदेश में सचिव सहकारिता एवं निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया गया है कि नामित सदस्यों को संबंधित समितियों में संचालक पद पर नियुक्त किए जाने की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
