Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून। कांग्रेस नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आदरणीय खंडूरी जी का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है, एक अपूरणीय क्षति है। खंडूरी जी अपने तरीके के व्यक्तित्व थे। एक सैनिक के रूप में जितने शानदार रहे हैं, उतने ही वे व्यक्ति के रूप में भी शानदार थे और एक सांसद, केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन बहुत शान व गौरव के साथ किया। उनके हर कार्यकाल को किसी-न-किसी अच्छाई के लिए जाना जाएगा। वे अजातशत्रु व्यक्तित्व थे। आदरणीय खंडूरी जी के साथ मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं। सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि खंडूरी का निधन उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि खंडूरी एक शानदार सैनिक, कुशल प्रशासक और अजातशत्रु व्यक्तित्व के धनी थे। हरीश रावत ने कहा कि सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में उनके हर कार्यकाल को किसी न किसी अच्छाई के लिए याद किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने राजनीति में हमेशा दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर राज्यहित और जनहित को प्राथमिकता दी। उनका सरल, निष्पक्ष और संवेदनशील व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने कहा कि खंडूरी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, ईमानदार राजनीति और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने अपने सरल व्यक्तित्व, ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण से उत्तराखंड की राजनीति में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी, मनीष खंडूरी और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *