Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मैदानी जिलों में चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल,20 मई से फिर बदलेगा मौसम

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का ‘डबल रोल’ देखने को मिल रहा है। मैदानी जिलों में चिलचिलाती धूप तो पहाडों में बारिश ओर आंधी तूफान से जनता परेशान हैं। मौसम विभाग की माने तो 18 और 19 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 मई को पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं। हालांकि तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैज्ञानिकों की माने तो 20, 21 और 22 मई को प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने 20 मई से रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बहुत बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।मौसम विभाग की माने तो केरल में 26 तारीख तक मानसून पहुंचने के ऐलान के बाद, उत्तराखंड में भी इसके समय से पहले आने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *