Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तेज रफ्तार कार की टक्कर से घास लेने जा रही दो महिलाओं की मौत

रामनगर । रामनगर के बैलपड़ाव क्षेत्र में तेज रफ्रतार का कहर देखने को मिला जहां एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्रतार स्विफ्रट कार संख्या यूके 19बी 8791 ने गैबुआ के पास स्थित फूड क्रिस्टल होटल के समीप सड़क किनारे पैदल जा रही महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक महिलाओं की पहचान 55 वर्षीय कमला देवी पत्नी शिवराज सिंह और 55 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी केवलानंद भट्ट निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी दयाल सिंह पन्नू ने बताया कि कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं से जा टकराई।हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं अस्पताल लाने से पहले ही दम तोड़ चुकी थीं। परिजनों के अनुसार कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरार चालक को जल्द गिरफ्रतार कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *