Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाबा केदार की शरण में पहुंचे गायक कैलाश खेर

कहा- मोदी के विजन और धामी के नेतृत्व में बदला केदारनाथ
रुद्रप्रयाग (उद संवाददाता)। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। केदारनाथ धाम पहुंचने पर जिला प्रशासन, केदार सभा और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर परिसर में कैलाश खेर की उपस्थिति ने श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह भर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने सुप्रसिद्ध भक्ति गीत ‘जय जय केदारा’ की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।कैलाश खेर ने धाम में यात्र प्रबंधन और व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ धाम की सूरत बदली है। भारी संख्या में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद यात्र का सुचारू और सुरक्षित संचालन राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति के समन्वय की प्रशंसा करते हुए कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद ऐसी सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं करना काबिले तारीफ है।अपनी यात्र के दौरान कैलाश खेर ने डीएम विशाल मिश्रा सहित पूरी प्रशासनिक टीम और तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात कर यात्र प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में कदम रखते ही एक अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्र सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस जिस तत्परता से कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। अंत में उन्होंने बाबा से सभीके कल्याण की कामना करते हुए तीर्थ यात्रियों के साथ अपनी खुशियां साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *