‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायकः धामी
देहरादून(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के मोथरोवाला क्षेत्र में स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्मन की बातश् कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद देश के करोड़ों नागरिकों के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का निरंतर स्रोत बना हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्मन की बातश् के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता अभियान और आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जनता के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोक संस्कृति के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भी समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस कार्यक्रम ने उन आम लोगों के प्रयासों को एक वैश्विक मंच प्रदान किया है, जो देश के कोने-कोने में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण निर्मित हो रहा है। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान वैश्विक पटल पर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है और विज्ञान, रक्षा व एआई के क्षेत्र में हम निरंतर प्रगति कर रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम केवल हथियारों का उपयोग ही नहीं कर रहे, बल्कि रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की एक स्पष्ट और मजबूत तस्वीर पेश करता है। उन्होंने युवाओं और स्थानीय लोगों से प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का आहवान किया।
