Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला और बेटे की हत्या कर भागा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। जनपद के सुमाड़ी क्षेत्र में महिला व उसके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी दीपक बहादुर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि 6 मार्च को शाम करीब 7ः33 बजे जखोली चौकी प्रभारी को सुमाड़ी निवासी योगेन्द्र सिंह ने फोन पर शवों के पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में पता चला कि करीब एक माह से नेपाल निवासी दीपक बहादुर अपनी पत्नी व नौ वर्षीय बेटे के साथ किराये पर रह रहा था। मकान के आसपास बदबू आने पर लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। जब लोग पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा था। कमरे के भीतर कंबल के नीचे महिला और उसके बेटे के शव पड़े थे, जबकि दीपक बहादुर फरार था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्रतारी के लिए दो टीमें गठित कर दीं। पुलिस को तकनीकी जांच से आरोपी के दिल्ली में होने का पता चला। जिस पर उन्होंने दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर निवासी जिला दैलेख ;नेपालद्ध को 8 मार्च की शाम दिल्ली से गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक बहादुर पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व तीन बच्चे नेपाल में रहते हैं। मृतका कमला शाही भी विवाहित थी और उसके दो बच्चे थे। वर्ष 2025 में दोनों की जान पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। पहले वे उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में रहते थे और करीब एक माह से रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी में रह रहे थे। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपक बहादुर और कमला शाही के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। होली की शाम भी दोनों के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई थी। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर पहले कमला और फिर उसके बेटे रोशन की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शवों पर कंबल डालकर फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *