बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद प्रशासन ने कसी कमर
हल्द्वानी । बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट में हुई हालिया सुनवाई के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय में भारतीय रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण और ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध और अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने रेलवे अधिकारियों से प्रकरण से संबंधित अद्यतन जानकारी ली और निर्देश दिए कि न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त होते ही सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करना शुरू कर दें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि माननीय न्यायालय और शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी सहित रेलवे के डीआरएम ;वीडियो कॉन्Úेंसिंग के माध्यम सेद्ध एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
