होली पर्व पर मिलावटखोरी रोकने को ताबड़तोड़ छापेमारी
रूद्रपुर । आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड सचिन कुर्वे द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने हेतु सघन अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमांऊ मण्डल डा. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऊधम सिंह नगर जिले में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रूद्रपुर स्थित एक दर्जन से अधिक प्रमुख निर्माण इकाइयों और मिष्ठान प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुल सात मिठाईयों के नमूने लिए गए, जिनमें मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लîóू, मिल्क केक, कलाकन्द और गुजिया का एक-एक नमूना शामिल है। इन नमूनों को सील कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में नमूने मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। टीम ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने तथा मानकों के अनुरूप ही खाद्य सामग्री का निर्माण और वितरण करने के निर्देश दिए। सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे संदिग्ध खाद्य पदार्थों का क्रय न करें और बिना पंजीकरण या लाइसेंस के कारोबार करने पर विधिक कार्यवाही का सामना करना होगा। साथ ही यह भी कहा गया कि खाद्य पदार्थों के क्रय बिलों पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर अंकित होना अनिवार्य है। अधिकारियों ने बाहरी राज्यों से केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही सामग्री खरीदने और उसका दैनिक रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। आम जनता से अपील की गई है कि सामान खरीदते समय निर्माण और उपभोग की तिथि अवश्य देखें और गुणवत्ता खराब होने पर टोल Úी नंबर 18001804246 पर शिकायत दर्ज कराएं। अभियान दल में ललित मोहन पाण्डे, अपर्णा साह, आशा आर्या एवं पंकज कुमार आदि सम्मिलित रहे।
