February 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घरेलू विवाद में बहू ने सास को बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला

दिनेशपुर। जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव के बीच सास की कथित पिटाई से मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने अपनी पत्नी व उसके मायके पक्ष के कई लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर सुनियोजित हमला कराने का आरोप लगाया है।मृतका के बेटे दिनेशपुर वार्ड नं चार निवासी प्रसन्नजीत शाह पुत्र स्व सुधीर शाह ने दिनेशपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि परिवार में पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार देर रात साढे 11 बजे मेरी पत्नी सुरभि का किसी मामले में विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद बढ़ने पर मेरी पत्नी ने अपने मायके पक्ष को घर बुला लिया। तहरीर में कहा गया है कि इसके बाद घर पहुंचे लोगों ने एक राय होकर मुझे और मेरी मा के साथ मारपीट की। पुत्र ने आरोप लगाया है कि उसकी मां को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर में कई लोगों के नाम दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वही दिनेशपुर पुलिस ने पीड़ित की पत्नी समेत चार नामजद तथा अन्य दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में मारपीट की पुष्टि के संकेत मिले हैं। पुलिस ने मायके पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी अजय गणपति कुम्भार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान व चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *