केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन,शोक की लहरतीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती (84) का निधन हो गया है । उनके निधन पर मंदिर समिति और क्षेत्र वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुप्तकाशी के लंबगोंडी गांव निवासी वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती लागातार चार बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य व केदार सभा सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों में सदैव सक्रिय रहे। श्रीनिवास पोस्ती के निधन से केदारघाटी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पोस्ती जी आज सुबह ही दिल्ली से अपने गांव लमगौण्डी पंहुचे थे। महाशिवरात्रि के दिन उन्हें ओमकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पंहुचना था। जहां पर श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषणा होनी थी। श्रीनिवास पोस्ती के निधन से तीर्थ पुरोहित समाज को गहरा झटका लगा है। वह तीर्थ पुरोहित समाज के लिए रीड की हड्डी माने जाते थे।उनके निधन पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्रीनिवास पोस्ती का सौम्य स्वभाव और भगवान केदारनाथ भगवान बदरी विशाल की सेवा धर्मकार्य के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन तीर्थ समाज और मंदिर समिति के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस दुखद अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
