February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापार मंडल चुनाव में भारी हंगामा : मतगणना रोक मतपेटियों को किया गया सील

खटीमा । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर ईकाई के लिये हुए चुनाव की बु(वार को देर शाम हुई मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के बीच भारी हंगामा हो गया। स्थिति इतनी तनाव पूर्ण हो गई कि उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को अपने हाथ डंडा में लेकर उपद्रव करने वाले समर्थकों को शांत कराना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने प्रत्याशी को हारता देखते हुए कुछ नेताओं एवं समर्थकों के द्वारा मतगणना स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया गया। देखते ही देखते अफरा तफरी इस कदर बढ़ गई की मौके पर उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मतगणना को स्थगित कर दिया एवं शेष बची तीन मतपेटियों को मतगणना स्थल के एक कमरे में रखकर सील कर दिया गया। जिनकी सुरक्षा के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों के द्वारा पहरा देने की बात पर सहमति बनी। ज्ञात हो कि अभी अध्यक्ष पद और मंत्री पद के प्रत्याशियों की मतगणना होना शेष है। जबकि कोषाध्यक्ष पद की मतगणना पूर्ण हो चुकी है। जिसके बाद ही दूसरे पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं इस घटना से नाराज समर्थकों में नगर के मुख्य चौक पर एकत्र हो जमकर नारेबाजी करी। फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मतगणना स्थल एवं नगर के मुख्य मार्गो पर प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के नेताओं के द्वारा एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है।व्यापार मंडल के तीन पदों के लिए हुए मतदान में पंजीकृत 3202 व्यापारियों में से 2704 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोषाध्यक्ष पद पर मो. जरीफ 967 मत प्राप्त कर 104 मत से विजयी रहे,जबकि शुभम गोयल ने 863 व गौरव अग्रवाल ने 824 मत प्राप्त किए। इस दौरान कुल मतों की गिनती में 27 मत कम मिलने पर एक पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर एसडीएम तुषार सैनी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया पोर हंगामा कर रहे समर्थकों को मतदान केंद्र से बाहर किया। इसघ्के बाद चुनाव समिति से वार्ता कर मतगणना स्थगित कर दी। साथ ही मतपेटियों को सील कर दिया गया। एसडीएम सैनी ने बताया कि मतगणना स्थल पर हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाई। हंगामे के बाद समिति ने मतपेटियां सील कर दीं। इधर मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल बत्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान मतपेटी में 27 वोट कम मिले थे। फिलहाल मतगणना स्थगित कर दी है। अग्रिम आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी और पालिकाध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी और कुछ कांग्रेस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। विधायक कापड़ी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में मतगणना रोकी गई है। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि मतदान में धांधली की आशंका पर व्यापारियों ‘ने विरोध किया था। चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *