पेंचक सिलाट में रुद्रपुर के खिलाड़ियों का जलवा, 21 स्वर्ण समेत जीते 40 पदक
देहरादून/रुद्रपुर। देहरादून के मल्टीपर्पस परेड ग्राउंड में आयोजित तीसरी ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने अपने अदम्य साहस और कौशल का परिचय देते हुए पदक तालिका में बड़ी जीत दर्ज की है। रुद्रपुर के बालक-बालिकाओं ने कुल 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर न केवल जनपद बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम देशभर में रोशन किया है। प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव बब्लू दिवाकर ने बताया कि इस विशाल प्रतियोगिता में 30 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों सहित सीआईएसएफ, आईटीबीपी और विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमों के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कड़े मुकाबलों के बीच सर्वाधिक पदकों के साथ उत्तराखंड ओवरऑल चौंपियन रहा, जबकि जम्मू-कश्मीर को दूसरा और हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि पेंचक सिलाट खेल का भविष्य उज्ज्वल है और उत्तराखंड के खिलाड़ियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उन्हें वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाएगा। रुद्रपुर के गौरवशाली खिलाड़ियों में पिंकी ने प्री-जूनियर में स्वर्ण, प्रतिमा यादव ने जूनियर में स्वर्ण, अनमोल ने जूनियर रेगु में रजत, अतुल ने जूनियर रेगु में रजत, अक्षत ने जूनियर रेगु में रजत, मान्या शर्मा ने टेंडिंग प्री जूनियर गर्ल्स में कांस्य, अदित्या कश्यप ने टेंडिंग जूनियर बॉयज में कांस्य, अनमोल ने टेंडिंग जूनियर बॉयज में स्वर्ण, श्रियांशु पाल ने टेंडिंग जूनियर बॉयज में कांस्य, सुमित कुमार ने टेंडिंग प्री-टीम बॉयज में कांस्य, तन्वी नेगी ने टेंडिंग प्री जूनियर गर्ल्स में रजत, प्राची रावत ने टेंडिंग प्री-टीम गर्ल्स में स्वर्ण, साची गंगवार ने टेंडिंग जूनियर गर्ल्स में रजत, वृंदा राजन ने टेंडिंग प्री-टीम गर्ल्स में रजत, संकल्प ने जूनियर में स्वर्ण, हृदिक यादव ने प्री-टीम में रजत, हर्षिका गौर ने प्री जूनियर में कांस्य, विवान दीपक ने रेगु में रजत, दृिशा सागर ने तुंग्गल में कांस्य, अगम कुमार ने मैकान में स्वर्ण, समरप्रीत ने प्री-टीम में स्वर्ण, मान्या कोचर ने प्री जूनियर में स्वर्ण, समृद्ध गबा ने प्री-टीम में रजत, मिशिता राव ने रेगु प्री जूनियर में स्वर्ण, आराध्य चौहान ने रेगु प्री जूनियर में स्वर्ण, नंदिनी देव ने प्री जूनियर में स्वर्ण, मनन नेगी ने जूनियर में स्वर्ण, दिवागम सिंह ने जूनियर में स्वर्ण, अंशिका मिश्रा ने जूनियर में स्वर्ण, जेनिका धामी ने जूनियर में स्वर्ण, आशीता नारंग ने प्री जूनियर में कांस्य, आरना अग्रवाल ने प्री जूनियर में कांस्य, अभिनभ अधिकारी ने प्री जूनियर में कांस्य, प्रिंस सिंह ने जूनियर में स्वर्ण, चेतन प्रजापति ने टेंडिंग में रजत, सुनीता भट्टð ने रेगु में स्वर्ण, बृजेश राजपूत ने जूनियर में स्वर्ण, गुरकरण सिंह ने प्री-टीम में स्वर्ण, तनुजा बुंगला ने रेगु में स्वर्ण, चेतन प्रजापति ने सीनियर में स्वर्ण, पूजा मेहर ने सीनियर में स्वर्ण और हर्षिता सक्सेना ने प्रीत तीन में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है।
