February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर धामी सरकार पर हमला : सरकार अब मंत्रिमंडल विस्तार करने की स्थिति में ही नहीं !

भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान पर उठाए सवाल
देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने धामी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मंत्रिमंडल का अब तक विस्तार न होना मौजूदा सरकार का सबसे बड़ा फैलियर है। हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद यह सबसे “आयोग्य” कैबिनेट रही है, जहां योग्य लोगों को जिम्मेदारी देने के बजाय अयोग्य व्यक्तियों को कैबिनेट में जगह दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में 40 से अधिक विभाग अकेले मुख्यमंत्री के पास हैं, जबकि यदि इन विभागों को अलग-अलग मंत्रियों के बीच बांटा गया होता तो विकास की तस्वीर कहीं बेहतर होती। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा में इस समय हालात ऐसे हो चुके हैं कि अगर सरकार मंत्रिमंडल विस्तार करना भी चाहे तो यह तय करना मुश्किल हो गया है कि किसे मंत्री बनाया जाए और किसे नहीं। इधर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में अंदरूनी फूट इस कदर बढ़ चुकी है कि सरकार अब मंत्रिमंडल विस्तार करने की स्थिति में ही नहीं है। हालात यह हैं कि अब सांसद और विधायक भी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जिससे संगठन और सरकार के बीच समन्वय पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *