मुख्यमंत्री धामी को दी दिवंगत पत्रकार पंकज मिश्रा से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी
देहरादून। दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज मिश्रा की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा तथा उनके भाई श्री अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकरण में विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पत्रकार अमित सहगल और उसके मुंबई निवासी दोस्त पार्थोशील को किया गिरफ्तार
पत्रकार पंकज मिश्रा की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक पत्रकार अमित सहगल और उसके मुंबई निवासी दोस्त पार्थोशील को बुध्वार शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने दोनों से पूरे दिन पूछताछ की। पता चला कि दोनों आरोपी घटना के एक दिन पहले मिश्रा के घर गए और उनके साथ मारपीट की। आरोपी वहां से मिश्रा और उनकी पत्नी के फोन भी अपने साथ लेकर आए थे। उध्र, बुध्वार को मिश्रा के शव का दोबारा डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मृत्यु की वजह स्पष्ट न होने के कारण डॉक्टरों ने पिफर से विसरा सुरक्षित रखने की सलाह दी है। एसएसपी ने बताया कि पंकज मिश्रा के भाई लखनऊ निवासी अरविंद मिश्रा व अन्य परिजनों ने उनसे मुलाकात की थी। बताया था कि सोमवार रात को अनारवाला कैंट निवासी अमित सहगल और उसका दोस्त मुंबई निवासी पार्थोशील पंकज मिश्रा के घर आए थे। आरोप है कि इन दोनों ने पंकज मिश्रा के साथ गाली गलौज की और मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद दोनों ने मिश्रा और उनकी पत्नी का पफोन छीन लिया। इस पर दोनों के खिलाफ हत्या, मोबाइल चोरी, घर में घुसकर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इसके बाद अमित सहगल और पार्थोशील को पूछताछ के लिए बुलाया गया। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।