देघाट में आठ बोरों में भरा 86 किलो गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस का जिलेभर में चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान देघाट पुलिस ने सराईखेत रोड के पास एक तस्कर को गांजे के साथ दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से वाहन में रखा 86.032 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं, एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार देघाट थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सराईखेत रोड के पास कार संख्या डीएल 3 सीसीजी 0504 को रोका। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो वाहन में आठ कट्टों बोरों में 86.032 किलो गांजा बरामद हुई। मौके पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश पुत्र स्व अमरपाल कश्यप, निवास ग्राम महेशपुरा थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत 21 लाख 50 हजार रुपये से अधिक आंकी गई। टीम में उपनिरीक्षक गंगाराम गोला, एएसआई राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज पांडे, कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे। देघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि व लोग गांजा सराईखेत से खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे। जिसे वहां युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था। चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
