चौथी पुण्य तिथि पर जनरल बिपिन रावत को किया नमन
देहरादून। भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व- जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का अदम्य साहस, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति सर्वाेच्च समर्पण उत्तराखंड और पूरे देश के लिए हमेशा गर्व का विषय रहेगा।सीएम धामी ने आगे कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास और श्रीमती सविता कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर स्व- जनरल बिपिन रावत को याद किया।
