Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौमांस के साथ चार तस्कर दबोचे

बाजपुर,25अक्टूबर। गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने गौमांस और धारदार उपकरणों समेत चार गौ तस्करों को गिरफ्रतार कर लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मांस व अन्य उपकरण जब्त कर लिये। गौमांस संरक्षण स्क्वाड टीम ने सूचना मिलने पर ग्राम जगन्नाथपुर निवासी जाकिर हुसैन पुत्र सददीक के घर छापा मारा जहां एक कुंतल गौमांस और मांस काटने के उपकरण, धारदार हथियार और अन्य सामान जब्त किये तथा मौके से आरिफ पुत्र सददीक, मोबीन पुत्र मसीता और सरकड़ा बाजपुर निवासी मोबीन अहमद पुत्र मो- यामीन को धर दबोचा। पुलिस ने चारों के खिलाफ गौवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़ने वाली टीम में एसआई मनमोहन सिंह, विनोद फर्त्याल, सतेंद्र बडोला,कां- दीपक कार्की, गणेश फर्त्याल, स्वरूप सिंह, पंकज वर्मा, सुरेंद्र नेगी, शेर सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *