February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने जनप्रतिनिधियों और फरियादियों से किया संवाद

खटीमा(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को आवास नगला तराई और कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में पहुंचे और वहां जनप्रतिनिधियों व आम जनता से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जनहित के मुद्दों का निपटारा तेजी से किया जाए।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, फरजाना बेगम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, सी डीओ दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ- उत्तम सिंह नेगी और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जनता के बीच संवाद को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *