February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

योजनाओं के क्रियान्वयन में लायें तेजीः भदौरिया

रूद्रपुर । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित योजनाओं, बीस सूत्रीय कार्यक्रम व मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि योजना धनराशि को कार्या में तेजी लाते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारते हुए शतप्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि विभागों द्वारा कार्या में लापरवाही, ढिलाई बर्दाश्त नहीं जायेगी इसलिए अवमुक्त धनराशि का सदुपयोग करते हुए विकास कार्यों को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला योजना, राज्य सेक्टर के कार्यों में सबसे कम खर्च करने वाले विभागों के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से रूचि लेते हुए सभी लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में की गई घोषणा कार्या के त्वरित गति से कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि जनता को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सकें। उन्होंने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में भी बी व डी श्रेणी के विभाग को श्रेणी ए में आने हेतु कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग पूर्ण मनोयोग एवं संवेदनशीलता से कार्य करें साथ ही आपसी समन्वय से कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्यों की प्रगति की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाए मुख्यमंत्री घोषणा कार्या को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, प्रकाश आर्य, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त काशीपुर रविन्द्र बिष्ट, उप नगर आयुक्त रूद्रपुर शिप्रा जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 बीके सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, अधिशासी अभियंता सिचांई आनंद सिंह नेगी, बीएस डांगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, जल निगम सुनील जोशी, जल संस्थान अजय कुमार, लोनिवि एनके अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिलापर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *