February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में 215 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये

देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आज देश भर के 40 विभिन्न स्थानों पर लगभग 51,000 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए। इसी क्रम में उत्तराखण्ड में देहरादून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर उत्तराखण्ड डाक विभाग में नियुक्त 59 डाक सहायकों एवं डाक सेवकों के अतिरिक्त रेलवे के 14, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पारेशन लिमिटेड के 41 एवं आईआईएम सिरमौर के 01 सहित 215 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। इस अवसर पर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने सभी चयनित युवाओं को उनकी नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वाच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड परिमण्डल के निदेशक डाक सेवाएं, श्री अनसूया प्रसाद चमोला सहित रेलवे के श्री अनिल कुमार सैनी चीफ वेलफेयर ऑफिसर, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के श्री अरविन्द खण्डूरी, सहायक कमांडेंट आईटीबीपी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के श्री राजीव कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक एवं टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पारेशन लिमिटेड की मिस झरना दलाई, एचआर ऑफिसर एवं डाक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *