February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आठवीं बार राष्ट्रीय जु-जित्सु का सिरमौर बना उत्तराखंड : 19 स्वर्ण पदक सहित कुल 51 पदक जीत देश में रचा इतिहास

रूद्रपुर ।ऊधम सिंह नगर जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सहारनपुर उत्तर प्रदेश के डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9-12 तक संपन्न हुई राष्ट्रीय सीनियर जुजित्सु चैंपियनशिप 2025 में सर्वाधिक पदक जीतकर उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आठवीं बार उत्तराखंड राज्य को भारतीय जुदृजित्सु का सिरमौर बना दिया। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने आठवीं बार राष्ट्रीय चौंपियनशिप में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर 19 स्वर्ण पदक, 13 रजत एवं 19 कांस्य पदक सहित कुल 51 पदक जीतकर इतिहास रचा। चौंपियनशिप की हर एक स्पर्धा में राज्य के खिलाड़ी छाए रहे। उन्होंने कहा कि उक्त चौंपियनशिप में देश के 26 राज्यों से 639 चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। मध्य प्रदेश को चौंपियनशिप में दूसरा एवं हरियाणा राज्य को तीसरा स्थान मिला। चयनित पदक विजेता खिलाड़ी आगामी नवंबर माह में 1 से 7 तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने जा रही विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तराखंड की टीम ने जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनय कुमार जोशी के निर्देशन एवं टीम के मुख्य कोच )षिपाल भारती के नेतृत्व में चौंपियनशिप में भाग लिया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में जय प्रकाश , विशाल मेहता, दीपिका गुप्ता, विशान क्षेत्री, ममता उपाध्याय, शुभम कुमार, कौशल्या गुप्ता, क्षितिज सिंह, अमन पाल, मन्नी अरोड़ा, शिवानी सिंह, आशा बिष्ट, कंचन बसेरा शामिल हैं। राज्य के जुजित्सु खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाने पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या, भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव डॉ अलकनंदा अशोक, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, उत्तराखंड श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री कैलाश पंत, राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष हेमराज बिष्ट, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, महासचिव अमित अरोड़ा, निदेशक प्रशासन सतीश जोशी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा, उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कोठारी, प्रभारी उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, जिला डीएसओ जानकी कार्की, जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, किशोर सिंह, राष्ट्रीय रेफरी नीलेश जोशी, कमल सिंह, नव्या पांडे, आदित्य सिंह, प्रज्ञा जोशी, शुभम रावत,हिमा भट्ट, वीरेंद्र, गंगा मेहरा, करुणानिधि पांडेय आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *