नव प्रतिष्ठान रंगरेज का हुआ भव्य शुभारम्भ
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। किच्छा बाईपास रोड़ में आज कृष्ण गोपाल शर्मा के नव प्रतिष्ठान रंगरेज का पं- सन्नी शर्मा द्वारा किये गये धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य शुभारम्भ किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी प्रीत ग्रोवर ने फीता काटकर नव प्रतिष्ठान रंगरेज का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान स्वामी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि नव प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट मिठाईयां, फैमली के लिए ब्रेक फास्ट, लंच और डिनर की सभी सुविधाओं के साथ सेवा और बेकरी के खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्ण वातानुकूलित प्रतिष्ठान में आने वाले सभी सम्मानित ग्राहकों को अपने घर जैसा अनुभव होगा। कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित सभी मिठाईयां, लंच, डिनर व बेकरी की वस्तुओं का स्वाद सभी को पसंद आयेगा ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठान को अतुल बांगा व राहुल बांगा ने स्वयं की मौजूदगी में कुछ ही दिनों में तैयार कर आकर्षक रूप दिया है। इससे पूर्व नव प्रतिष्ठान में पं- सन्नी शर्मा द्वारा की गई पूजा के दौरान प्रतिष्ठान स्वामी कृष्ण गोपाल शर्मा उनके परिजन दीप शिखा शर्मा, प्रिंस शर्मा, अमन शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर अतुल बांगा, राहुल बांगा, राजकुमार अनेजा, विमल कुमार ग्रोवर, आरएस कामरा, गुरप्रीत सिंह, योगेश, ब्रजमोहन बंसल, मनीष कुमार, नयन दीप कौर, अमरजीत कौर, उपकार सिंह चीमा, चिराग कुमार, हरदयाल मदान, दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कांवल सिंह, प्रीत गोवर, जसविन्दर सिंह खरबन्दा, हरविन्दर सिंह हरजी आदि मौजूद रहे।
