February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री धामी ने महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, शिक्षाओं और उनके साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें मानवता का मार्गदर्शक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति में सत्य, प्रेम और कर्तव्य के प्रतीक भी हैं। उनके द्वारा रचित रामायण हमें सदाचरण, धर्म और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। श्री धामी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सामाजिक समानता और समरसता का संदेश दिया, जिसकी आज के सामाजिक ताने-बाने में विशेष आवश्यकता है। उनके नैतिक मूल्य-समरसता, सद्भाव और मानवता-वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आ“वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक समरस और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *