February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऋषिकेश में सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते नजर आए रजनीकांत ,फोटो हुई वायरल 

ऋषिकेश। सुपरस्टार रजनीकांत को देश ही नहीं दुनियाभर में पसंद किया जाता है। आजकल वो ग्लैमर वर्ल्ड से दूर पहाड़ों में यानी की देवभूमि उत्तराखंड में समय बिता रहे हैं। काम से ब्रेक लेकर वो आध्यात्मिक जर्नी पर हैं। दरअसल शनिवार को वो उत्तराखंड आए थे। इसी बीच वो ऋषिकेश भी पहुंचे। जहां से उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है। इस फोटो में सुपरस्टार की सादगी नजर आई। अभिनेता ऋषिकेश में सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते नजर आए। रजनीकांत अक्सर उत्तराखंड आते रहे हैं। शनिवार को वो ऋषिकेश गए। जहां से उनकी एक फोटो वायरल हुई। इस फोटो में देखा जा सकता है कि उन्होंने धोती-कुर्ता पहन रखा है। जहां पर वो सड़क किनारे पत्तल में खाना खा रहे हैं। रजनीकांत की ये सादगी फैंस को काफी पसंद आ रही है। बताते चलें कि वो बाद में गंगा आरती में भी शामिल हुए। बता दें कि रजनीकांत फिल्म जेलर 2 में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल जून में दस्तक दे सकती है। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत की हेल्थ को ध्यान में रखकर की जा रही है। तो वहीं आखिरी बार रजनीकांत को कुली फिल्म में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *