Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जागेश्वर धाम में आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी सीधा संवाद किया

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में आस्था और सुरक्षा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक ;आईजीद्ध श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्र, प्रवेश द्वारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि फ्हर श्रद्धालु का अनुभव सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण हो यही हमारी प्राथमिकता है।य् उन्होंने धार्मिक और पर्यटक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को व्यापक और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। आईजी अग्रवाल ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की सघन निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग जैसे उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि सुरक्षा के क्षेत्र में सतर्कता और तकनीक का समन्वय ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जागेश्वर धाम के दौरे के दौरान आईजी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी सीधा संवाद किया और व्यवस्थाओं को लेकर उनके सुझावों व समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन, मंदिर प्रबंधन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन का अनुभव मिल सकता है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को संबोधित करते हुए आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने अपील की कि वे पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अनुशासन बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा हम श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि कोई असुविधा न हो। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जागेश्वर धाम की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने सभी से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पवित्र स्थलों पर गंदगी फैलाना न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक छवि को भी नुकसान पहुंचाता है। दौरे के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पुलिस चौकी के भवन का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा हो। इस अवसर पर अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *