Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

साइकिल दुकान में आग से लाखों की क्षति

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। बीती रात्रि कालाढूंगी रोड़ पर स्थित एक साइकिल स्टोर में अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग डेढ़ बजे कालाढूंगी रोड़ स्थित गुलाटी साइकिल स्टोर में आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलते देख वहां से गुजरते एक टेंपो चालक ने दुकान के बोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर घटना की सूचना दी। जिस पर दुकान स्वामी विष्णुपुरी रामपुर रोड़ निवासी भूषण गुलाटी तत्काल परिजनों के साथ दुकान पर पहुंचे तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। टाइम पर फायर ब्रिगेड के पहुंच जाने से ज्यादा क्षति नहीं हुई। वही गुलाटी साइकिल स्टोर के मालिक भूषण गुलाटी ने बताया किसी टेंपो चालक द्वारा उनको सूचना दी गई कि आपकी दुकान में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी है जिसमें उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम के अनुज शर्मा,श्याम सिंह, जगदीश,अवनीश,राजेश सहित स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *