February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

 ‘नमामि गंगे अभियान’ केवल नदी संरक्षण का ही नहीं बल्कि हमारे सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दायित्वों का प्रतीक

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम,छात्रों संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुना
नैनीताल(उद संवाददाता)। शहर के समीपवर्ती वीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय में रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का हिस्सा बनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रें को ‘नमामि गंगे अभियान’ के तहत गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ भी सुनी।कार्यक्रम शुरू होने से पहले सीएम धामी ने नैनीताल में ई लाइब्रेरी का भी किया लोकार्पण भी किया। प्रतिभा सम्मान समारोह विद्या भारती अिखल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। समारोह की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई, जिसमें छात्रोंऔर शिक्षकगण ने सीएम का अभिनंदन किया। सीएम धामी ने कार्यकम में मंच पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा कि ‘नमामि गंगे अभियान’ केवल नदी संरक्षण का ही नहीं बल्कि हमारे सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दायित्वों का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस अभियान को घर-परिवार और समाज में भी प्रचारित करें और गंगा नदी को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने छात्रें को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने सीएम के साथ ’प्रधानमंत्री के मन की बात’ सुनी, जिससे बच्चों और उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य न केवल छात्रें की उपलब्धियों को पहचानना है, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और छात्र-छात्रओं की कलात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *