February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा कैम्प कार्यालय में सुनी समस्याएं ,कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

सरकार जनता की सेवा और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर काम कर रही
खटीमा ।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार की सायं अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीपैड व कैंप कार्यालय, लोहियाहेड पर आगमन होते ही क्षेत्र में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने अपने लोकप्रिय नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं और नारे लगाए। मुख्यमंत्री धामी ने पहुंचते ही कैंप कार्यालय में आमजन से भेंट की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता के मुद्दों को अनदेखा न किया जाए और पारदर्शी व तेजी से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिला अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता से प्रेम सिंह टूरना, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, गुंजन सुखीजा, सतीश गोयल, जीवन धामी, किशन किन्ना, भुवन भट्ट, अमरजीत सिंह और रविन्द्र राणा शामिल रहे।प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयकिशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को फूल-मालाओं पहनाकर और जोरदार नारेबाजी कर उनके प्रति अपना समर्थन व्यत्तफ किया। महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भागीदारी की। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि खटीमा हमेशा से उनका घर रहा है और यहां की जनता का प्रेम उन्हें ऊर्जा देता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चल रही विकास योजनाओं को गति देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित के कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र में नई उम्मीद और ऊर्जा का संचार हुआ है। स्थानीय लोगों ने उनके नेतृत्व में राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का विश्वास जताया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *