पूर्व सीएम हरदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की उत्तराखंड के साथ-साथ हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति बनाने की मांग
देहरादून। उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रस्तावित दौरे को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य को हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष राहत पैकेज देने की अपील की है। पूर्व सीएम हरदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड के साथ-साथ हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति बनाने की भी मांग की है। सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट साझा करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूरी तैयारी से पीएम के साथ बैठक में राज्य में आपदा की परिथितियों की जानकारी साझा करने की उम्मीद जताई। आपदा पीड़ित ही नहीं पूरा उत्तराखंड प्रतीक्षा कर रहा है कि प्रधानमंत्री जी राज्य के लिए कितनी राहत राशि घोषित करते हैं? मुख्यमंत्री जी लगभग पौने 6 हजार करोड़ रुपये की मांग रहे हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष 20 हजार करोड़ रुपये की मांग रहे हैं और मैं समुचित राहत राशि के साथ-साथ मध्य हिमालयी राज्यों, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू में हम कैसे जलवायु परिवर्तन, बादल फटने, ग्लेशियर पिघलने आदि की चुनौतियों का सामना करने तथा ऐसी आपदाओं में घटोत्तरी लाने के लिए किस प्रकार की राष्ट्रीय नीति की घोषणा करते हैं, उसकी भी प्रतीक्षा कर रहा हूं। माननीय मुख्यमंत्री जी को सुझाव है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के सम्मुख सज-धज कर जाएं।
