February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल केंद्र को भेजा

देहरादून। भाजपा संगठन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के माध्यम से केंद्र को भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार शीघ्र ही उनकी सहमति के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तरकाशी दौरे को शीतकालीन चारधाम यात्रा को विश्वव्यापी पहचान दिलाने वाला बताया। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन पर्व की प्रक्रिया में पार्टी जिलाध्यक्ष चयन के अंतिम चरण में पहुंच गई है। उनके साथ प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी 19 सांगठनिक जिलों में भेजे पर्यवेक्षक से उनकी रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद सामने आए सभी नामों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री से भी विमर्श किया गया। मंगलवार को सभी जिलों के लिए तैयार पांच-पांच नामों का पैनल बनाकर पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, सांसद और किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को सौप दिया गया। शीघ्र ही केंद्रीय नेतृत्व की अनुशंसा के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *