February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी अनियंत्रित कार, हादसे में मां बेटे की मौत,एक गंभीर

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के भीतर तीन बड़े सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हो चुके हैं। बीती रात ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के बेलबाबा मंदिर के पास एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां और बेटे की जान चली गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लाइन नंबर 17 आजाद नगर निवासी मो. आरिफ की पत्नी शबाना उनका बड़ा पुत्र अब्दुल रहमान और छोटा पुत्र याजान रविवार को मुरादाबाद शादी में गए थे। शादी समारोह के दौरान ही अब्दुल रहमान को नया बाजार की दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। अब्दुल रहमान की मशीन की दुकान भी वहीं पर गली में है, जहां पर बीती रात आग लगी थी। आग लगने की सूचना मिलने पर वह बेचौन हो गया तो उसने अपने पिता को फोन पर घटना के बारे में बताया जिस पर मो. आरिफ ने सबकुछ ठीक होने क बात कही और उसे रात मंे हल्द्वानी न आने की सलाह दी। लेकिन रहमान नहीं माना और रात में ही कार संख्या यूके07 डीएक्स- 6455 से मां शबाना और छोटे भाई याजान को लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हो गया। जब वह बेलबाबा मंदिर के पास पहुंचे ही तभी बीच सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई जिसमें शबाना और याजान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अब्दुल रहमान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। हादसे की जानकाीर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *