February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा …छत से कुदकर जुआरी फरार

रुद्रपुर,5 अक्टूबर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक जुए के अड्डे पर छापा मारा। इसकी भनक लगने पर वहां जुआ खेल रहे जुआरी छत से कूदकर फरार हो गये। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांधी कालोनी स्थित नगर पालिका मार्केट में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर वहां एसएसआई कमलेश बिष्ट के  नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। वहां की सीढि़यों से जाने वाले गेट पर ताला लगाया हुआ था ताकि किसी को शक नही हो सके। जुआरी छत पर जुआ खेल रहे थे। जैसे ही उनको पुलिस के  आने की भनक लगी तो वह छत से कूदकर फरार हो गये। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *