February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास के बाहर धरने पर बैठे प्रीतम सिंह,बदहाल हो चुकी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास के बाहर धरने पर बैठ गये हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में डबल ईंजन के कुशासन में बदहाल हो चुकी शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में आज प्रदेश के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री के यमुना कॉलोनी आवास पर सांकेतिक धरना दिया। कांग्रेस के उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा और अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, और अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। विधायक ने कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और समय मांगने पर भी उनसे मुलाकात तक नहीं हो पाती।प्रदेश की भ्रष्ट तानाशाह सरकार और इसके निरंकुश मंत्रियों को अपनी जनविरोधी कार्यशैली में बदलाव लाना ही होगा अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज करायेगी। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *