February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टनकपुर- पिथौरागढ़ हाईवे पर पहाड़ी में लगातार हो रहे भू धंसाव को रोकने के निर्देश

चंपावत। आयुक्त दीपक रावत द्वारा रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 स्वाला का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा एनएच के अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली और स्वाला में हो रहे भूधसाव के स्थाई समाधान हेतु तैयार किये जा रहे प्रस्तावों के बारे में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं कंसल्टेंसी एजेन्सी टीएचडीसी के अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त कुमाऊं ने कहा कि टनकपुर- पिथौरागढ़ हाईवे पूर्व से ही संवेदनशील था परंतु विगत बारिश में मलवा आने से यह मार्ग अति संवेदनशील हो गया। चुकी इस मार्ग में स्वाला के किलोमीटर 106-300 में सड़क भी धस रही है और साथ-साथ पहाड़ी से लगातार मलवा भी गिर रहा है। पहाड़ी में लगातार हो रहे जल रिसाव के कारण यह पहाड़ी लगातार शिथिल होती जा रही है। एन एच द्वारा इसे लगातार खोला जा रहा है। उन्होंने कहा की सुरक्षात्मक कार्य में यह मार्ग पहले से चयनित था, इसक स्थाई समाधान हेतु प्लान तैयार किया गया है। शीघ्र ही पहाड़ी के ऊपरी क्षेत्र तथा सड़क के नीचे ट्रीटमेंट के कार्य किए जाएंगे। इस मार्ग को स्थिर करने हेतु ढाल को घटाया जाएगा। सड़क पर गिरे मलबे को सड़क किनारे ही डाला जाएगा जिससे इस सड़क को स्थिरता प्रदान हो सके। इस दौरन राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता दयानंद ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि स्वाला एक सक्रिय स्लाइड जोन है। इसके स्थाई समाधान हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। विगत दिनों हुई वर्षा से पहाड़ी में जगह जगह हो रहे जल रिसाव के कारण 25 मीटर के हिस्से में भूधसाव हुआ। कंसल्टेंट्स कंपनी टीएचडीसी से आए अपर महाप्रबंधक सिविल ;डिजाइन नीरज अग्रवाल द्वारा एनएच 09 स्वाला के स्थाई समाधान हेतु बनाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । आयुक्त कुमाऊं ने कहा कि मार्ग में सुरक्षा का पूर्ण ख्याल रखते हुए मार्ग में वाहनों का सुरक्षित आवागमन कराए। लोगों की सुरक्षा हमारी प्रथम जिम्मेदारी है।उन्होंने एन एच के अधिकारियों को इसके स्थाई समाधान के निर्देश दिए।आयुक्त ने एन एच के मुख्य अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता को कुछ दिन तक चंपावत में ही कैम्प करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत पांडे, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा राजेंद्र सिंह,मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल,अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता विकास श्रीवास्तव अधीक्षण अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अनिल पांगती,उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल,पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *