February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जंगल में पेड़ से लटका मिला वन विभाग के कर्मचारी का शव

देहरादून। रायपुर क्षेत्र के ओखला गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक वन विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चीता पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारकर मृतक की शिनाख्त शुरू की। मृतक की पहचान गौरव डोभाल ;28द्ध पुत्र भरोसेलाल निवासी सरकारी जंगलात कालोनी किद्दूवाला के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गौरव पिछले एक महीने से गुमशुदा चल रहा था। गौरव के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *