February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ यात्रा में हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही: सोनप्रयाग से गौरीकुड तक यात्रा पड़ावों पर तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए पुलिस सहायता केन्द्र तैयार

पैदल पड़ावों सहित केदारनाथ धाम में पुलिस बल की तैनाती के आदेश जारी,24 घण्टे पुलिस कन्ट्रोल रूम सक्रिय रहेगा
रूद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान जनपदीय मीडिया बन्धुओं से मुखातिब होते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस की तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जनपद पुलिस इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सकुशल व सुगम तरीके से संचालन कराने हेतु प्रतिबद्ध है। इस हेतु जनपद के सभी पड़ावों ;पैदल पड़ावों सहित व केदारनाथ धाम में पुलिस बल की तैनाती के आदेश जारी कर दिये गये हैं। यात्रा में नियुक्त होने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग कर कर उनके डड्ढूटी स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। इससे पूर्व पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड करन सिंह नगन्याल ने पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा सोमवार को रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, कुण्ड, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग होते हुए गौरीकुण्ड तक की यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण व जायजा लेकर सम्बन्धित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के यातायात प्लान की जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ यात्रा अवधि में यातायात के सफल संचालन हेतु पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को यातायात व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा का पहला चरण जनपद की यातायात व्यवस्था से प्रारम्भ होता है। केदारनाथ के लिए जाते समय कुण्ड से लेकर गुप्तकाशी फाटा से सोनप्रयाग का रूट रहेगा। केदारनाथ से वापस आने पर गुप्तकाशी से कालीमठ तिराह, चुन्नी बैंड होते हुए कुण्ड से अगस्त्यमुनि के लिए रवाना किया जायेगा। सभी ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि इन संकरे पैचों पर अनावश्यक रूप से जाम की समस्याओं से निजात पाया जा सके और वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो। यातायात की डड्ढूटियां सुबह से ही आरम्भ हो जाती हैं, जब हमें अलर्ट मिल जायेगा कि वहां पर भीड़ ज्यादा हो गयी है, तो उसको गुप्तकाशी, फाटा, ब्यूंगगाड़, तिलवाड़ा, काकड़ागाड़ में कुछ देर रोककर भेजेंगे, ताकि सोनप्रयाग तथा गौरीकुण्ड पर किसी भी तरह का प्रेशर न हो। इसके लिए 24 घण्टे पुलिस कन्ट्रोल रूम सक्रिय रहेगा, कितने वाहन जनपद में प्रवेश कर रहें हैं, कितने बाहर जा रहें हैं, इसका डाटा रखा जायेगा। जानकारी देते हुए बताया कि इस बार की केदारनाथ यात्रा के लिए पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। जनपद क्षेत्र में किसी भी यात्री को कोई समस्या आती है, कोई भी यात्री अपने परिजनों से बिछड़ता है उनकी सहायता के लिए पुलिस कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे सक्रिय रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल की जा सकती है। तीर्थयात्रियों की पुलिस सहायता के लिए पुलिस सहायता केन्द्र बनाए गये हैं, जो तीर्थयात्रियों को आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे तथा किसी को किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसके निराकरण सम्बन्धी जानकारी भी प्रदान करेंगे। गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाहरी प्रदेश से जो यात्री आते हैं, उनके लिए दिशा-निर्देश उनके स्थानीय भाषा में दिए जाने का प्रयास किया गया है।श्री केदारनाथ धाम की मर्यादा व पवित्रता बनायी रखी जानी नितान्त आवश्यक है। अगर जिस किसी के द्वारा वहां पर अशोभनीय कृत्य, गलत रील्स इत्यादि या धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके लिए ऑपरेशन मर्यादा के तहत सम्बन्धित पर विधिक कार्यवाही की जायेगी, इसके लिए समस्त पुलिस बल को ब्रीफिंग में बताया गया है। नशे का सेवन करने वालों, हुक्का या किसी भी प्रकार का नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर भी ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्यवाही की जायेगी। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने तथा गलत सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों पर सोशल मीडिया मॉनिटिरिंग सैल के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। श्रद्धालुओं के साथ गलत आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *