February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आग बुझाने उतरे सीएम धामी: चीड़ के जंगलों में शुरू किया पिरूल एकत्रीकरण अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा : वनाग्नि को रोकने के लिए सरकार ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रूद्रप्रयाग पहुंचकर वनाग्नि प्रभवित क्षेत्रो का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जंगल में बिखरी हुई पिरूल की पत्तियों को एकत्र करते हुए जन-जन को इस अभियान के साथ जुड़ने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों व फायर वाचरों के साथ प्रदेश में बेकाबू हो रही वनाग्नि को रोकने लिए जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ ही चीड़ के जंगलों में पिरूल एकत्रीकरण अभियान की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिरूल की सूखी पत्तियां वनाग्नि का सबसे बड़ा कारण होती हैं। मेरा प्रदेश की समस्त जनता से अनुरोध है कि आप भी अपने आस-पास के जंगलों को बचाने के लिए युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर इसे अभियान के रुप में संचालित करने का प्रयास करें। वनाग्नि को रोकने के लिए सरकार ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही है। इस मिशन के तहत जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर ₹50/किलो की दर से पिरूल खरीदे जाएंगे। इस मिशन का संचालन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाएगा इसके लिए ₹50 करोड़ का कार्पस फंड पृथक रूप से रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *