February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शाबाश प्रियांशी: खूब पढ़ो, लिखो और नाम रोशन करो …सीएम धामी ने टॉपर्स को फोन पर दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने पर उन्होंने इंटर की टॉपर कंचन से फोन पर बातचीत की। उन्घ्होंने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रओं से फोन पर बात कर बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भावी जीवन में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री धामी इन दिनों अन्य प्रदेशों में लोकसभा चुनाव प्रचार में बतौर स्टार प्रचारक भाग ले रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने पर उन्होंने इंटर की टॉपर कंचन से फोन पर बातचीत की। कंचन को बधाई देते हुए कहा कि अभी उन्हें और आगे जाना है। इसी तरह की मेहनत जारी रखे और अपने माता-पिता, प्रदेश व देश का नाम आगे भी रोशन करे। मुख्यमंत्री ने अन्य टॉपर से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल की टॉपर प्रियांशी को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री प्रियांशी से बोले, खूब पढ़ो, लिखो और आसमान छुओ। आगे भी इसी तरह की मेहनत करते रहो। टॉपर छात्र भी मुख्यमंत्री के फोन से अभिभूत दिखे और उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए धन्यवाद भी दिया। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग ने निर्धारित समय पर उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल घोषित कर इतिहास रच दिया। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में संयुत्तफ श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित मेधावियों और उनके अभिभावकों से दूरभाष पर वार्ता की। डा रावत ने कहा कि शीघ्र ही बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र-छात्रओं को निराश न होने को कहा और उन्हें दोबारा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विभाग अंक सुधार परीक्षा आयोजित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *