Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियां गिरफ्तार

रुद्रपुर। देह व्यापार की सूचना मिलने पर गतरात्रि पुलिस ने नगर के एक होटल में औचक दबिश देकर होटल प्रबंधक व तीन युवतियों को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार लमगड़ा अल्मोड़ा निवासी हरीश राम पुत्र दौलत राम यहां मुख्य बाजार स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। गतरात्रि पुलिस को मुऽबिर से सूचना मिली कि होटल में देह व्यापार का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही एसएसआई कमलेश भट्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक दबिश दी और होटल मैनेजर हरीश और तीन युवतियों को गिरफ्रतार कर लिया। होटल में पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मौके से चार-पांच युवक फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक दो युवतियां परगना दक्षिण 24 कोलकाता की और एक युवती नगर की ही रहने वाली है। बताया जाता है कि इन युवतियों को पश्चिम बंगाल की रिया नाम की एक युवती ने यहां भेजा था। इस दौरान उन्हें दस दिन के लिए 30-30 हजार रुपये दिए जाने की बात हुई है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्टð ने बताया कि होटल के मैनेजर हरीश को गिरफ्रतार कर लिया है। साथ ही तीन युवतियों को कॉउंसलिंग के लिए भेजा जा रहा है।

मेेमेरे भाई पर नाबालिग पुत्री को अगवा करने का आरोप
रूद्रपुर,18 सितम्बर। काशीपुर निवासी कैंसर पीड़ित एक महिला ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में अपने मेेमेरे भाई पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। महिला का आरोप है कि वह कैंसर पीड़ित है और हल्द्वानी चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा है जहां उसका ममेरा भाई आता था। इस दौरान उसने नाबालिग पुत्री को अपनी बातों में फंसा लिया। जब उसे इसकी जानकारी लगी तो उसने ममेरे भाई को डांटा जिस पर उसने माफी मांग ली। महिला का कहना है कि ममेरे भाई ने उसकी पुत्री को मौका मिलने पर मोबाइल लाकर दे दिया जिसके बाद दोनों आपसी सम्पर्क में रहे। गत 4 सितम्बर को वह अपनीपुत्री के साथ उत्तर प्रदेश किसी रिश्तेदारी में चली गयी। 13 सितम्बर की प्रातः मेेमेरा भाई उसकी नाबालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर अगवा कर ले गया और कहीं छिपा दिया। महिला का कहना है कि उसकी पुत्री को जानमाल का खतरा बना हुआ है। स्थानीय पुलिस घटना की रपट दर्ज नहीं कर रही। एसएसपी कार्यालय से मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

दहेजलोभियों ने विवाहिता को किया बेघर
काशीपुर दहेज में लाऽों की नगदी तथा कार न मिलने पर लोभी ससुरालियों ने विवाहिता को बंधक बनाकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर उसे बेघर कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 3 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रपट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने बताया कि मोहल्ला पक्का कोर्ट निवासी राजेंद्र शर्मा के पुत्र देवेश शर्मा के साथ उसका विवाह हुआ। शादी के कुछ दिन ठीक-ठाक बीते इसके बाद पति तथा सास ससुर दहेज में 10लाख रुपयों की रकम तथा एक कार के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति,ससुर तथा सास के िऽलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *