Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ठुकराल ने किया स्वच्छता अभियान पखवाड़े का शुभारम्भ

रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आज विधायक राजकुमार ठुकराल ने जनता इंटर कालेज में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारम्भ िकया। इस दौरान श्री ठुकराल ने सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र-छात्रओं के साथ झाडू उठाकर सफाई भी की। श्री ठुकराल ने छात्र छात्रओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया है। पीएम मोदी की पहल से देश भर में लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हुए हैं। श्री ठुकराल ने कहा कि स्वच्छता को लेकर हर व्यक्ति को आगे आना होगा।  अपने घर के साथ साथ आस पास की सफाई के लिए भी लोगों को जागरूक होना चाहिए। हमारे आस पास सफाई सफाई रहेगी तो इससे बिमारियां भी दूर होंगी और एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना होगा। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा0 सतीश अरोरा, एडवोकेट दिवाकर पाण्डे, पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी, अजय नारायण सिंह, संजय ठुकराल, आनन्द शर्मा, ममता राठौर, मनमोहन यादव, महावीर सिंह, वीएस गंगवार, मनोज जौहरी, वीरेन्द्र जोशी, संजय आर्य, अनिल गंगवार, बीसी डुंगराकोटी, विजय त्रिवेदी, तजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *