February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती,थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी

नई दिल्ली।कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने एक्स हेडल पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *