February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर : मुजफ्फरनगर में चार टाईम बम बरामद होने से मचा हड़कंप

मुज्जफरनगर । मुज्जफरनगर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जिससे खूफिया तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र से एसटीएफ की टीम के चार टाईम बम बरामद किए जाने की सूचना है। एक आरोपी भी पकड़ा गया है, हालांकि अभी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है, उसके पास से चार टाइम बोतल बम (आईईडी) बरामद किए गए हैं। एसटीएफ की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है, इन बम का इस्तेमाल किसी सुनियोजित षड्यंत्र में किया जाना था। एसटीएफ मेरठ की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले से एक युवक को दबोच कर बृहस्पतिवार रात चार टाईम बम बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। मेरठ से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है। बताया गया कि ये टाईम बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *