February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में गरमाया सियासी माहौल: इंडिया गठबंधन को बताया कुत्तों का झुंड…वो गोडसे के चेले हैं !!

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया 
देहरादून। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के एक बार फिर बोल बिगड़ गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुष्यंत गौतम का वीडियो सामने आया है । दुष्यंत गौतम ने इंडिया गठबंध के घटक दलों को कुत्तों का झुंड करार दिया है। दुष्यंत गौतम ने कहा कि भले ही यह उदाहरण आपको अजीब सा लगेगा लेकिन भाव कुछ इस प्रकार है। गौतम ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों को कहा कि जिस तरह से गली में कुत्ते पहले एक दूसरे पर भौंकते हैं। फिर जैसे ही गाड़ी आती है कुत्तों का झुंड इकट्ठा होकर उस पर भौंकने लगता है। उसी तरह इंडिया गठबंधन है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उस वक्त कही जब देहरादून स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में वह पांचों लोकसभा सीटों के लोकसभा कार्यालयों का उद्घाटन कर रहे थे।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के इस बयान पर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तीखा जवाब दिया है। माहरा ने कहा की मैं किसी दुष्यंत गौतम को नही जानता। लेकिन जहां से ये बात आई है वो गांधी के हत्यारे गोडसे के चेले हैं। उनसे यही उम्मीद की जा सकती है। माहरा ने कहा की जो अंग्रेजों के मुखबिर रहे हो वो दूसरी पार्टी पर यही टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा की गौतम जो भी हैं उसे ये पता होना चाहिए की कुत्ता वफादार होता है।
वहीं पूर्व सीएम एवं वरिष्ठकांग्रेस नेता हरीश रावत ने भजपा प्रदेश प्रभारी के बयान पर अपनी व्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह विरोध पक्ष की तुलना गली के कुत्तों से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह आपस में भोंकते हैं या कोई और आता है तो उस पर मिलकर के भोंकते हैं। भारतीय जनता पार्टी का अहंकार व शिष्टाचार इस वीडियो में झलकता है। अपने विरोधियों को वह कुत्ता बताने से भी नहीं चूकते हैं। अब आप फैसला करें कि भाजपा के इस अहंकार का क्या जवाब होना चाहिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *