February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सैन्य सम्मान के साथ हवलदार कैलाश सिंह को दी अंतिम विदाई

बागेश्वर(उद संवाददाता)। जनपद बागेश्वर के ग्राम हरसीला निवासी हवलदार कैलाश सिंह गड़िया की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। सेना की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके अलावा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गड़िया ने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार दिवंगत सेना के जवान कैलाश सिंह गड़िया राजस्थान कोटा में तीन कुमाऊं राईफल में तैनात थे। मंगलवार को उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी और उनका निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर उनके गांव हरसीला पहुंचा गया। मृतक कैलाश सिंह का पार्थिव शव पहुंचते हुए भारी संख्या में उनके आवास पर पहुंचक क्षेत्रावासियों ने अंतिम विदाई दी। वहीं सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम दर्शन के बाद परिजनों की अश्रुपूरित विदाई से माहौल गमगीन हो गया। वहीं क्षेत्राीय विधायक सुरेश गड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पूर्व सैनिकों ने कैलाश की शहादत पर परिजनों को ढांडस बंधाया। इस दौरान हरसीला से शुरू हुई शवयात्रा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सरयू व कनलगड़ नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से पहुंची सिंग्नल कोर की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। इसके बाद विधायक गड़िया, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, आरसी तिवारी ने श्रद्धांजलि दी। हवलदार कैलाश सिंह अपने पीछे माता हीरा देवी, पत्नी सीता, बेटा कुनाल व हिमांशु को रोता-बिलखता छोड़ गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *