February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सचिवालय में 15 दिवसीय आयुष्कामीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ

देहरादून(उद संवाददाता)। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय में 15 दिवसीय आयुष्कामीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में मर्म चिकित्सा, लीच थैरेपी, अग्निकर्म, पंचकर्म, आयुर्वेदिक न्यूरो थैरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी व नियमित योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में योग ब्रेक प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। शिविर में निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों द्वारा भी कैंसर, डायबिटीज रिवर्सल, हृदय रोग, गुदा रोग, क्षार सूत्र संबंधी परामर्श व निशुल्क जांच की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य उन्नयन हेतु विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। इस अवसर पर सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. विजय जोगदण्डे, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, राज्य औषधि अनुज्ञापन अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। देश की प्रथम योग पॉलिसी पर विचार-विमर्श हेतु सचिवालय में आयुष विभाग द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें देश भर के योग विशेषज्ञों तथा योग संबंधी पॉलिसी मेकर्स को आमंत्रित किया गया। इस बैठक में 30 से अधिक योग विशेषज्ञों ने योग पॉलिसी पर अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तराखण्ड का योग और ध्यान की प्राचीन प(ति के साथ गहराई से जुड़ाव है। उत्तराखण्ड समृ( इतिहास के साथ ही सदियों से आध्यात्मिक और योगिक अन्वेषण का केंद्र रहा है। देवभूमि में योग का अद्वितीय सांस्कृतिक महत्व है। बैठक में बताया गया कि उत्तराखण्ड में अनेकों योग आश्रम और आध्यात्मिक केंद्र हैं जो योग परंपराओं के प्रचार और प्रसार एवं संरक्षण संवर्धन में योगदान दे रहे हैं। उत्तराखण्ड अपनी अंतर्निहित योग संस्कृति के साथ ही योग के सार को बढ़ावा देने का गवाह बना है। बैठक में आयुष विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि योग को शिक्षा प्रणाली में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. विजय जोगदण्डे, प्रसार भारती के पूर्व सी.ई.ओ. डॉ. मयंक अग्रवाल, परमार्थ निकेतन से डॉ. वाचस्पति
सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *